देर रात भोजन ! कितना खतरनाक, आइये जानते है

सही समय पर भोजन करना जितना फायदेमंद है, उतना ही नुकसानदायक हो सकता है गलत समय पर भोजन करना। यदि आप देर रात को भोजन करते है तो यह समझ लीजिये की आप कई तरह की बीमारियों को न्यौता दे रहे है। दिन के समय में जब भोजन करते है तो हमारा शरीर उसे तेजी से पचा लेता है ऐसे में फैट, लिपिड, कोलेस्ट्रॉल आदि को लिवर, मांसपेशिया और अन्य टिश्यू आसानी से अवशोषित कर लेते है। वही ऐसा नहीं होने पर शरीर में मोटापा, अपच, याद दश्त में कमी होना आदि कई तरह की बिमारियों से गुजरना पद सकता है। युएस न्यूज़ एंड वर्ल्ड रिपोर्ट में प्रकाशित एक शोध के अनुसार प्रतिदिन हमारा अंतिम भोजन सोने से कम से कम 90 मिनिट पहले होना चाहिए, तभी वह सही तरीके से पचता है।

देर रात भोजन से शरीर को होने वाले नुकसान

मोटापा :

नार्थ वेस्टर्न युनिवेर्सिटी के अनुसार सोने के समय पर खाना खाने से मोटापे का खतरा सर्वाधिक बढ़ जाता है। इससे लम्बे समय तक शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा रहती है जो बाद में फैट में बदल जाती है।

ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, डाईबिटिज का सबसे ज्यादा खतरा :

युनिवेर्सिटी ऑफ़ पेंसिल्वेनिया के अनुसार रात को खाना हाई बीपी, डाई बिटिज, ह्रदय रोगो को बढ़ावा देने में सबसे ज्यादा मददगार है। इससे ग्लूकोस बढ़ता है जो खून में एक विशेष फैट को बढ़ाता है जिससे ह्रदय रोग का खतरा बाद जाता है।

याददाश्त पर असर :

युनिवेर्सिटी ऑफ़ केलिफोर्निया के वैज्ञानिकों द्वारा चूहों पर किये गए एक शोध में पाया गया कि जिन चूहों को सोने के समय पर भोजन कराया गया उनकी याद दाश्त और सिखने कि क्षमता प्रभावित हुयी। इनमे याददाश्त बनाने वाले अणु भी प्रभावित हुए है।

ईटिंग डिसआर्डर :

देर रात भोजन करने से गैर जरुरी पोषक तत्व खाने में ज्यादा आते है क्यों कि उस समय यही दिमाग में होता है कि कैसे भी करके पेट भर जाये, जल्दी पेट भरने के चक्कर में अनावश्यक पोषक तत्व शरीर में जाते है और उन्हें पचने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पता इसलिए कई तरह कि बीमारिया बढ़ जाती है।

पाचन संबधी दिक्कत बढ़ना :

रात के समय शारीरिक गतिविधियां कम या धीरे होने से मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे शरीर को भोजन पचने में दिक्कत होती है इससे शरीर को सही पोषण नहीं मिल पता और बीमारिया बढ़ती है

खतरे से बचने के लिए क्या करें

1 लगातार छोटे छोटे अंतराल में भोजन करते रहे ताकि देर रात भोजन के लिए ज्यादा भूख नहीं लगे। जो लोग दिन में तीन बार या उससे ज्यादा बार भोजन करते है वे अधिकतर देर रात में भोजन नहीं करते है। यदि आप ज्यादा लम्बे अंतराल पर खाएंगे तो निश्चित तौर पर ज्यादा खाएंगे।

2 मसालेदार और जंक फ़ूड रात को बिलकुल भी नहीं खाये। यदि बहुत जरुरी है तो एक कप दूध, ओट्स या उबली हुयी सब्जियाँ ले, इससे पोषण भी ज्यादा मिलेगा और आपका पेट भी भर जायेगा।

Other related article

7 thoughts on “देर रात भोजन ! कितना खतरनाक, आइये जानते है”

  1. The financial world is constantly evolving, and the Financial Platform netx360, netx360+ offers innovative solutions for users.
    With robust tools and resources, it enables effective management of assets
    and simplified trading experiences.

Leave a Reply to scihub bot telegram Cancel Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top